दोस्तों, अक्सर हम सोचते हैं कि बड़ा बिज़नेस शुरू करने के लिए बड़ा पैसा चाहिए, बड़ी डिग्री चाहिए और बड़े-बड़े निवेशक चाहिए। लेकिन सच यह है कि असली बिज़नेस दिमाग और हिम्मत से चलता है। आज हम बात करेंगे एक ऐसे इंसान की कहानी जिसकी शुरुआत सिर्फ ₹10,000 से हुई और जिसने 23 साल में अपनी कंपनी को ₹30,000 करोड़ का ब्रांड बना दिया। इस ब्रांड का नाम है Manyavar और इसके संस्थापक हैं Ravi Modi।

पिता की दुकान से सीख, बेटे का सपना
Kolkata की एक छोटी-सी 140 sq ft की दुकान से Ravi Modi ने बचपन से काम करना शुरू कर दिया था। पिता के साथ 9 साल दुकान संभालते हुए उन्होंने सीखा कि ग्राहक को सिर्फ़ सामान मत दो, उसे अनुभव दो। यही सोच बाद में उनकी सबसे बड़ी ताकत बनी।
परिवारिक विवाद और नया रास्ता
हर Family Business में पिता और बेटे की सोच में टकराव आता है। Ravi Modi भी यही दौर झेल रहे थे। उन्होंने देखा कि Market में Kurta-Pyjama की Demand बढ़ रही है, लेकिन उनके पिता Western Clothes पर टिके रहे। विवाद इतना बढ़ा कि पिता ने नाराज़ होकर उन्हें डांट दिया। तभी Ravi Modi ने ठान लिया कि अब वे अपनी राह खुद बनाएँगे। उन्होंने माँ से ₹10,000 लिए और खुद की Company Vedant Fashions की शुरुआत की।
“Manyavar” नाम कैसे आया?
Ravi Modi के मन में एक ही बात थी—उन्हें समाज और Market से Respect चाहिए। उन्होंने अपने Brand का नाम रखा Manyavar, जिसका मतलब ही है “आदरणीय”। और सचमुच, आज जब भी शादी या बड़ा Function आता है, तो सबसे पहले लोगों के दिमाग में Manyavar ही आता है।
Business Strategy: FOFO Model
शुरुआत में Ravi Modi ने अपने Brand को बड़े-बड़े Retail Stores में बेचा। लेकिन जल्द ही उन्हें समझ आया कि असली ताकत अपने Brand Store में है। उन्होंने FOFO (Franchise Owned, Franchise Operated) Model अपनाया। यानी दुकान कोई और खोलेगा, लेकिन Brand और Product Manyavar का होगा। इस Model ने धूम मचा दी और आज देशभर में 600 से ज़्यादा Manyavar Store हैं।
Marketing का जादू
Ravi Modi ने Marketing पर खूब ध्यान दिया। उन्होंने माना कि “Customer खुद नहीं आता, उसे बुलाना पड़ता है।”
- सबसे पहले उन्होंने Multiplex में Advertisement दिए।
- फिर IPL Teams को Sponsor किया।
- और 2017 में Virat Kohli और Anushka Sharma को Brand Ambassador बनाया।
आज शादी हो या त्योहार, लोग कहते हैं – “Shaadi ka matlab Manyavar”।
नए Brand और नए सपने
Ravi Modi ने सिर्फ़ Manyavar तक खुद को सीमित नहीं रखा। उन्होंने अलग-अलग Segment के लिए नए Brand लॉन्च किए:
- Mohey – महिलाओं के लिए
- Twamev – Premium Customers के लिए
- Manthan – Middle Class और Budget Customers के लिए

Business Lessons जो हर उद्यमी को सीखना चाहिए
- Business Degree से नहीं, Experience और Common Sense से चलता है।
- सही समय पर सही Trend पहचानना ही Success है।
- Marketing में पैसा खर्च करना खर्च नहीं, Investment है।
- Data से सीखो और Customer की पसंद समझो।
- Business छोटा हो सकता है, लेकिन सोच हमेशा बड़ी होनी चाहिए।
Ravi Modi की Net Worth
आज Ravi Modi की Personal Net Worth करीब ₹20,000 करोड़ है और वे India के Top 50 Richest People में शामिल हैं। ये सब बिना किसी Loan और Investor के, सिर्फ़ अपने Mindset और Hard Work के दम पर।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल पूरी तरह से जानकारी और प्रेरणा के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें दी गई तथ्य और विवरण सार्वजनिक रूप से उपलब्ध स्रोतों पर आधारित हैं।
इसे भी देखें:-
Elon Musk Networth : Elon Musk बने दुनिया के पहले 500 Billion Dollar वाले इंसान