Awez Darbar Biography And Networth:डांस से सोशल मीडिया स्टार बनने तक का सफर

By bablu

Awez Darbar

Join Telegram

Join Now

अगर किसी ने यह साबित किया है कि जुनून और मेहनत मिलकर सपनों को हकीकत बनाते हैं, तो वह हैं Awez Darbar। मुंबई की गलियों से शुरू हुई उनकी डांस यात्रा ने उन्हें भारत के सबसे प्रभावशाली डिजिटल स्टार्स में शामिल कर दिया, जहां उनकी हर मुस्कान, हर मूव और हर स्टोरी दर्शकों से सीधी बात करती है आज इनकी चाहने वालों की संख्या करोड़ों में हैं इनके इंस्टाग्राम में 30 मिलियन से भी ज़्यादा फॉलोअर्स हैं और साथ ही साथ यूट्यूब में 12 मिलियन से भी ज़्यादा सब्सक्राइबर हैं इन्हें सबसे ज़्यादा पॉपुलैरिटी Tik Tok से मिली थी और ये सलमान ख़ान के OTT शो बिग बॉस 19 में कंटेस्टेंट के रूप में भी नज़र आ रहे हैं उनकी कुल संपत्ति गभग 12 करोड़ होगी. हालांकि ऑफिशियल तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है तो आइए जानते हैं कि संघर्ष की कहानी कि उन्होंने कब और कैसे शुरुआत की

Awez Darbar Wiki/bio

AttributeDetails
NameAwez Darbar
Real NameAwez Darbar
Age32 years (as of 2025)
Date of Birth16 March 1993
Height5 feet 8 inches (Approx.)
WeightApprox. 72 kg (estimated)
ProfessionDancer, Choreographer, Content Creator, Social Media Influencer
Home TownMumbai, Maharashtra, India
BirthplaceMumbai, Maharashtra, India
ReligionIslam
CasteMuslim
SchoolSt. Stanislaus High School, Bandra, Mumbai
EducationGraduate in Arts
CollegeUniversity of Mumbai
Famous ForDance videos, creative content, choreographies, social media influence
HobbiesDancing, Acting, Travelling, Creating Videos
Marital StatusUnmarried
Present WifeNot Married (as of 2025)

Awez Darbar Story

शुरुआती जीवन और परिवार

Awez Darbar का जन्म 16 मार्च 1993 को मुंबई में हुआ और वह एक संगीतप्रेमी परिवार से आते हैं—उनके पिता इस्माइल दरबार मशहूर संगीतकार हैं और उनकी मां का नाम फरजाना दरबार है उनके भाई-बहनों में ज़ैद दरबार, इमान दरबार, अनम दरबार और मूनज़रीन दरबार शामिल हैं, जिनका दिलचस्पी भी कला और डिजिटल कंटेंट की ओर है परिवार के कला और संगीत से जुड़े माहौल ने बचपन से ही आवेज़ के अंदर डांस और एक्टिंग की रुचि पैदा की। उनकी बहन अनम दरबार भी एक जानी-मानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं

Awez Darbar Education

Awez Darbar की स्कूली शिक्षा St. Stanislaus High School, Bandra मुंबई में ही हुई, उन्होंने आगे मुंबई यूनिवर्सिटी से आर्ट्स में ग्रेजुएशन भी पूरा किया। पढ़ाई के साथ-साथ उनका झुकाव लगातार डांस और कोरियोग्राफी की ओर रहा—स्कूल-कोलेज के स्टेज परफॉर्मेंस से लेकर प्रोफेशनल ट्रेनिंग तक, उन्होंने हर Stage पर अपने हुनर को निखारा है डांसिंग में अपनी पहचान बनाने के लिए आवेज़ दरबार ने Shiamak Davar Dance Institute से डांस की बारीकियां सीखी। यहां से उन्हें प्रोफेशनल डांसिंग का अनुभव मिला। शुरुआत में वे स्टेज शो और लोकल इवेंट्स में परफॉर्म करने लगे। धीरे-धीरे उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो डालना शुरू किया

TikTok और सोशल मीडिया से लोकप्रियता

Awez Darbar ने अपने करियर की शुरुआत टिकटॉक से की, जहां उनके डांस, एक्सप्रेशन और स्टोरीटेलिंग ने उन्हें लाखों-करोड़ों दर्शकों तक पहुंचा दिया। प्लेटफ़ॉर्म बदलने के बाद भी उनका जादू कायम रहा—यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर उन्होंने धमाकेदार डांस कोरियोग्राफ़ीज़, म्यूज़िक वीडियो और सेलेब्रिटी कोलैब के जरिए एक मज़बूत पहचान बनाई। उन्होंने 2014 में अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया और लगातार क्वालिटी कंटेंट के दम पर बड़ा ऑडियंस बेस खड़ा किया। इंडस्ट्री के बड़े नामों के साथ काम करते हुए उनकी क्रिएटिव डायरेक्शन, शॉट डिज़ाइन और परफ़ॉर्मेंस क्वालिटी दर्शकों की पहली पसंद बनते गए। Awez ने BYOU (Be Your Own You) मैं उभरते कलाकारों को मंच दिया, जहां सीखने और मौके दोनों मिले। उनकी क्लासेस और वर्कशॉप्स में ऊर्जा, अनुशासन और फन का संतुलन साफ दिखता है

Bigboss 19

सलमान ख़ान के रिएलिटी शो बिग बॉस 19 में एक मज़बूत कंटेस्टेंट के रूप में नज़र आने वाले हैं आगे हम देखेंगे कि ये क्या कमाल कर पाते है इस शो में क्या Show जीत की ट्रॉफ़ी अपने नाम कर पाते हैं या नहीं

Awez Darbar GF Affair

इनके रिलेशनशिप की कोई भी ऑफिशियल जानकारी इन्होने किसी को नहीं दी है लेकिन अफवाह के अनुसार और इनके बहुत क़रीबी दोस्त माने जाने वाली सोशल मीडिया Influencer Nagma Mirajkar को डेट कर रही है और ये अक्सर हमेशा साथ साथ ही नज़र आते हैं

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सामान्य जानकारी और सार्वजनिक स्रोतों पर आधारित है। इसमें दी गई जानकारियों की पूरी तरह से सटीकता की गारंटी नहीं है। किसी भी तथ्यात्मक गलती के लिए लेखक या प्रकाशक जिम्मेदार नहीं होंगे।

इसे भी देखें:-

Rekha 13 में शादी, 29 में विधवा और फिर ऐसे बनी Business Woman

Author

  • bablu

    मैं बबलू , 24 वर्षीय, भारतीय जनसंचार संस्थान से जनसंचार और पत्रकारिता में स्नातक हूँ। मुझे सफल और कामयाब लोगों के बारे मैं लिखना पसन्द है। kamyabstory.in पर, जो अपनी जिंदगी मैं सफल या कामयाब हो चुके है उनके बारे मैं लिखता हूँ। अपनी रुचि और विशेषज्ञता के साथ पाठकों के लिए नवीनतम जानकारी लाता हूँ।

    View all posts